{"_id":"5cab8306bdec22145d38472a","slug":"91554744070-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं के खेत में मिली महिला की सिर कटी लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेहूं के खेत में मिली महिला की सिर कटी लाश
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौरीबाजार। थानाक्षेत्र के टेंगरगढ़ी गांव के पास नहर किनारे गेहूं के खेत में सोमवार को महिला की सिर कटी लाश मिली है। काफी तलाश के बाद भी सिर बरामद नहीं हो पाया है और न ही शिनाख्त हो सकी। महिला के शरीर पर मौजूद कपड़े अस्त-व्यस्त और खून से सने हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
टेंगरगढ़ी गांव के लोग सोमवार की सुबह नहर के किनारे टहलने गए थे। पास के एक गेहूं के खेत में महिला का अर्द्धनग्न शव देख शोरगुल मचाना शुरू किया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। महिला की उम्र करीब 25-30 वर्ष आंकी जा रही है। मौके पर सिर्फ धड़ पड़ा था, सिर नहीं था। कपड़े भी अस्त-व्यस्त और खून से सने थे। घटनास्थल की स्थिति देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। वह फूलदार साड़ी पहने हुए थी। कपड़ों के आधार पर पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सिर की तलाश में डॉग स्क्वॉड भी मौके पर पहुंचा। काफी देर तक आसपास तलाश के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। थाना प्रभारी अरुण मौर्य ने बताया कि शिनाख्त नहीं हो पाई है। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा।