फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसों में तीन ने गंवाई जान

सड़क हादसों में तीन ने गंवाई जान

Thu, 14 Mar 2019 10:38 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Thu, 14 Mar 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन ने गंवाई जान
accident - फोटो : graphic
देवरिया/सलेमपुर। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन की जान चली गई। बुधवार की रात तीनों ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ा था। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी भोला मद्धेशिया ट्रक मैकेनिक था। बुधवार की रात 10 बजे वह बाइक से घर जा रहा था। अभी वह सदर कोतवाली के भीमपुर चौराहे पर पहुंचा था कि सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। मौके पर बाइक से गिरकर भोला छटपटाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। यहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में भोला की मौत हो गई। सूचना पर भाई दिलीप, शंकर, सुरेश और मां राबड़ी देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। दूसरी घटना बरहज इलाके में हुई। सदर कोतवाली के बढ़या बुजुर्ग गांव निवासी सरस्वती देवी पत्नी मुन्ना चौहान बुधवार की शाम को बेटे के साथ बाइक पर बैठ कर बरहज जा रही थी। बरहज के पहले ही किसी अज्ञात वाहन और बाइक में टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल सरस्वती देवी ने उपचार के दौरान जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। सलेमपुर के मझौलीराज के वार्ड नंबर एक भगड़ा भवानी के रहने वाले रामलाल पाल (40) मजदूरी कर जीवन यापन करते थे। पीएम आवास योजना के तहत मिली रकम से नदवार में घर बनवा रहे थे। रात नौ बजे पैदल सलेमपुर मझौलीराज मार्ग से होकर भगड़ा भवानी स्थित अपनी झोपड़ी में जा रहे थे। उसी दौरान पीछे से आ रहा बाइक सवार उनसे टकरा गया। रामलाल पाल और मझौलीराज निवासी बाइक सवार नूर मोहम्मद (40) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से रामपाल को जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। पिता शिवनाथ की मौत पहले ही चुकी है। पत्नी बिंदू देवी, बेटे हिमांशु (4), बेटी खुशबू (2) और मां का रो-रो कर बुरा हाल था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed