{"_id":"5c65aa2cbdec224c7f23cf03","slug":"91550166572-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमाइशी गीत को लेकर दो गुटों के बीच जमकर बवाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरमाइशी गीत को लेकर दो गुटों के बीच जमकर बवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरमाइशी गीत को लेकर संघर्ष, सात घायल
भलुआ गांव में बुधवार की देर रात की घटना
केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
खुखुंदू। सरस्वती प्रतिमा के पास डीजे पर फरमाइशी गीत बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना बुधवार की रात दस बजे की है। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर आठ नामजद सहित 15 अज्ञात के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। दूसरे पक्ष ने भी 10 लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट की कार्रवाई हुई है।
थानाक्षेत्र के भलुआं गांव में सरस्वती पूजन के पर गांव में कई जगह प्रतिमाएं रखी गईं थीं। एक प्रतिमा छोड़कर बाकी प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को कर दिया गया। एक प्रतिमा का गुरुवार को विसर्जन होना था। बुधवार की शाम को सरस्वती प्रतिमा के पास डीजे पर फरमाइश गीत बजाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच किसी ने डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को समझा मामला शांत करा दिया। देर रात विवाद ने फिर बड़ा रूप ले लिया और दोनों गुटों के लोग लाठी डंडे और रॉड लेकर आमने-सामने आ गए। जमकर हुई मारपीट में एक पक्ष से लल्लन सिंह, विकास सिंह, मंटू सिंह, नंदलाल सिंह और दूसरे पक्ष से रामईश्वर प्रसाद, पृथ्वीराज, हरिकेवल प्रसाद को चोटें आईं हैं। पुलिस ने लल्लन सिंह की तहरीर पर रामईश्वर, पृथ्वीराज, जितेंद्र, हरिकेवल, कोमल, सोनू, बीरबल, राजन सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। रामईश्वर की तहरीर पर पुलिस लल्लन सिंह, 10 अन्य के खिलाफ बलवा, मारपीट, एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। प्रभारी एसओ मनोज यादव ने कहा कि फरमाइशी गीत को लेकर दोनों गुट भिड़े थे। केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।