फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित होंगे दो पुलिसकर्मी

सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित होंगे दो पुलिसकर्मी

Fri, 25 Jan 2019 10:46 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 25 Jan 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित होंगे दो पुलिसकर्मी
यूपी पुलिस - फोटो : pti
देवरिया। सड़क किनारे घायलावस्था में मिले युवक को जिला अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने वाले डायल-100 के दो पुलिसकर्मियों को डीपीजी कार्यालय ने सिल्वर पुरस्कार के लिए चुना है। गणतंत्र दिवस पर शनिवार को दोनों को एसपी पुरस्कार देंगे। डीजीपी कार्यालय ने यह सूचना एसपी कार्यालय को दी गई है। जिले के डायल-100 में दुर्गेश चौरसिया और श्यामप्रकाश यादव आरक्षी के पद पर तैनात हैं। पिछले दिनों गौरीबाजार इलाके में सड़क किनारे गिरकर तड़प रहे एक युवक को दोनों ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया था। इससे घायल युवक की जान बच गई थी। दोनों पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट डायल-100 की टीम ने लखनऊ से की थी। डीजीपी की ओर से प्रत्येक वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी और पुलिस को प्लेटिनम और सिल्वर पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष डायल-100 के सिपाही दुर्गेश और श्याम प्रकाश यादव को सिल्वर पुरस्कार के लिए चुना है। इसकी सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय को उपलब्ध करा दी गई है। दोनों सिपाहियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसपी सम्मानित करेंगे। एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले दोनों सिपाही सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed