फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

चार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम

Fri, 28 Dec 2018 10:43 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 28 Dec 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
चार हत्यारोपियों पर 25-25 हजार का इनाम
देवरिया। अमित मिश्र हत्याकांड के तीन अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसी मामले में फरार चल रहे चौथे आरोपी अमरेश यादव पर भी पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया। हालांकि इनाम की घोषणा के कुछ घंटे बाद ही एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

एसपी एन.कोलांचि ने बताया कि सदर कोतवाली के हरैया गांव के पास 16 मार्च को अमित मिश्र की गोली मारकर हत्या की गई थी। मुख्य आरोपी और उसके एक साथी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। चार आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने अमित मिश्र हत्याकांड के आरोपी छाया मिश्र निवासी सोंदा सदर कोतवाली, बनारसी मिश्र उर्फ रत्नेश मिश्र निवासी बगहां मईल, अखिलेश पांडेय निवासी मुड़वार थाना बनकटा और अमरेश यादव निवासी बगहा मईल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इसमें से अमरेश को शुक्रवार की शाम एसटीएफ गोरखपुर और सदर कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में कसया ओवरब्रिज के नीचे से पकड़ लिया। एसपी एन.कोलांचि ने बताया कि इनाम घोषित तीन और आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


यह है मामला
सदर कोतवाली के अहिल्यापुर गांव के रहने वाले अमित मिश्र और सोंदा गांव के अजय मिश्र में रुपये का लेन-देन होता था। अमित ने अजय को 20 लाख रुपये से अधिक दिए थे। वापसी को लेकर दोनों के बीच मन-मुटाव हो गया। 16 मार्च को अजय मिश्र ने रुपये देने के लिए अमित को मझगांवा बुलाया। अमित अपनी कार से मझगांवा जा रहा था कि हरैया गांव के पास बदमाशों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के पिता प्रेमशंकर मिश्र की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अजय मिश्र, छाया मिश्र और अखिलेश पांडेय पर हत्या का केस दर्ज कराया। पुलिस की विवेचना में बनारसी मिश्र और अमरेश यादव का नाम बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed