{"_id":"5a5a3cdd4f1c1ba63f8b4ac7","slug":"91515863261-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम से लौट रहे राजगीर की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काम से लौट रहे राजगीर की दुर्घटना में मौत
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शौकत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। काम से घर लौट रहा राजगीर शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सड़क किनारे तड़प रहे राजगीर को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। राजगीर की मौत के बाद ग्रामीण परिजनों की मदद की।
कोटवा गांव निवासी शौकत अली (27) पुत्र इबारत अली राजगीर का काम कर मां नूर फातमा, पत्नी गुल सेहरा और दो बेटों को पालता था। शुक्रवार को वह काम से लौटने के बाद पटनवापुल बाजार गया और रात में पैदल ही घर लौट रहा था। अभी वह देवरिया-कसया मार्ग स्थित बरईपुर लाला मोड़ के पास पहुंचा था कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। सड़क किनारे तड़प रहे शौकत को ग्रामीणों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह शौकत की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही गांव के सलाउद्दीन, प्रधान नन्हे खान समेत दर्जनों ग्रामीण घर पहुंच गए और परिजनों को दिलासा दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।