फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सड़क हादसे में युवक की गई जान

सड़क हादसे में युवक की गई जान

Mon, 06 May 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की गई जान
हादसे में कबाड़ कारोबारी की मौत
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के महुआडीह के पास हुआ हादसा
गौरीबाजार के गौरी बुजुर्ग गांव के रहने वाले थे भीम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के महुआडीह के पास सड़क हादसे में कबाड़ कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी गौरीबाजार के गौरी बुजुर्ग गांव का रहने वाले थे। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की।

गौरीबाजार थानाक्षेत्र के गौरी बुजुर्ग गांव निवासी भीम मद्धेशिया 29 पुत्र ठगई प्रसाद कबाड़ का कारोबार करते थे। रविवार को वह किसी रिश्तेदार के घर रामपुर कारखाना के महुआडीह गए थे। सोमवार की सुबह वह घर के लिए निकले। अभी वह कुछ दूर ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। रास्ते में ही मौत हो गई। उनके पास मिले कागजात और मोबाइल से परिवारवालों को सूचना दी गई। सूचना पत्नी रीमा देवी, बेटे आयुष, राज और बेटी गुड़िया जिला अस्पताल पहुंच गईं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी रीमा देवी ने बताया कि अब उनकी परवरिश कौन करेगा? क्या बिगाड़े थे कि यह दिन देखना पड़ रहा है। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed