फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भिड़ंत के बाद बाइक लेकर पोल से टकराया छात्र, मौत

भिड़ंत के बाद बाइक लेकर पोल से टकराया छात्र, मौत

Fri, 26 Apr 2019 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
भिड़ंत के बाद बाइक लेकर पोल से टकराया छात्र, मौत
बाइक लेकर पोल से टकराया छात्र, मौत
विज्ञापन


रामपुर कारखाना के खड़ाइच गांव के हुई दो बाइक की भिड़ंत
दूसरे बाइक पर सवार संदीप की भी हालत नाजुक
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के खड़ाइच गांव के पास गुरुवार की रात आमने-सामने की भिड़ंत के बाद बाइक सवार एक छात्र पोल से टकरा गया। उपचार के लिए जाते समय उसकी मौत हो गई। दूसरा बाइक चला रहा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बाइक पर बैठे तीसरे शख्स को मामूली चोट लगी है।
रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बरनई गांव निवासी बबलू यादव 25 पुत्र स्वर्गीय मोती यादव पढ़ाई करता था। गुरुवार की रात को वह खड़ाइच गांव में किसी के घर से भोजन करने गया था। रात 10 बजे लौट रहा था। उसी दौरान पिपरा मदन गोपाल गांव निवासी संदीप सिंह 28 पुत्र सदानंद सिंह गोठा रसूलपुर के अपने रिश्तेदार रामस्नेही सिंह को बाइक से लेकर रामपुर चंद्रभान से वापस घर जा रहे थे। महुआडीह-परसौना नहर मार्ग पर खड़ाइच गांव के पास दोनों की बाइक में भिड़ंत हो गई। अनियंत्रित होकर बबलू यादव बाइक के साथ पोल से टकरा गया। आसपास के लोग पहुंचे। एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एक परिचित बाइक से लेकर संदीप को जिला अस्पताल पहुंच गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस बबलू और रामस्नेही सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। प्राथमिक उपचार के बाद बबलू और संदीप को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बैतालपुर पहुंचने पर बबलू की मौत हो गई। संदीप का गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष विनय सिंह ने बताया कि हादसे में छात्र की मौत हो गई है। दूसरा घायल हुआ है।
विज्ञापन


हेलमेट नहीं लगाया था बबलू
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला बबलू यादव छह भाइयों में छोटा था। बाइक चलाने के दौरान वह हेलमेट नहीं लगाया था। बताया जा रहा है कि उसके बाइक की गति भी अधिक थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोल में सिर टकराने से उसे अधिक चोट लगी थी। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार संदीप हेलमेट लगाया था। उसे भी चोट लगी है, लेकिन जान बच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के बीच पोल बना जानलेवा
महुआडीह से परसौना नहर पर नई पिच सड़क बनी है। खड़ाइच गांव के पास सड़क के बीच में विद्युत पोल है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसे हटवाने के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से बात की, लेकिन वे बात को अनसुना कर दिए। इसका नतीजा यह हुआ कि गुरुवार की रात एक युवक की जान चली गई और दूसरा जीवन से संघर्ष कर रहा है। इससे पूर्व भी इस पोल से कई लोग बाइक लेकर टकरा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed