{"_id":"5c8155f9bdec2214305bbaac","slug":"81551980025-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से तंग आई युवती ने खुदकुशी किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीमारी से तंग आई युवती ने खुदकुशी किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से तंग आकर युवती ने दी जान
अंदर से बंद कमरे में पंखे से लटक रहा था शव
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। साकेतनगर मोहल्ले में बैंक प्रबंधक की बेटी ने बंद कमरे में पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह मां को घटना की जानकारी हुई तो शोर मचाया। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। आत्महत्या की वजह अवसाद में होने बताया जा रहा है।
साकेतनगर (खरजरवा) में अशोक पांडेय का मकान है। वह सेंट्रल बैंक में रिकवरी प्रबंधक हैं। उनकी तैनाती लखनऊ में है। घर पर पत्नी के साथ बेटी अंकिता (24) रहती थीं। बुधवार की रात भोजन करने के बाद अंकिता मां के पास सोई थी। भोर में में मां की नींद खुली तो बेटी बिस्तर पर नहीं थी। घर में तलाश की तो एक कमरे का फाटक अंदर से बंद था। खिड़की के रास्ते देखा तो बेटी की लाश फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। घरवालों की मानें तो युवती कुछ दिनों से बीमार चल रही थी और अवसाद में थी। कोतवाल यादवेंद्र पाल ने बताया कि अवसाद की वजह से युवती ने खुदकुशी की है।