फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने ही की थी शैलेंद्र की हत्या

संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने ही की थी शैलेंद्र की हत्या

Wed, 13 Feb 2019 11:12 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
संपत्ति विवाद में बड़े भाई ने ही की थी शैलेंद्र की हत्या
बड़े भाई ने चाकुओं से गोदकर की छोटे भाई की निर्मम हत्या पुलिस ने किया शैलेंद्र हत्याकांड का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
गौरीबाजार। थाना क्षेत्र के बढ़या तिवारी गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई शैलेंद्र कुमार यादव की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। शैलेंद्र की हत्या उसके ही बड़े भाई ने संपत्ति के विवाद में की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व बैतालपुर के बढया तिवारी-बिशुनपुरा मार्ग पर सड़क के किनारे स्थित बृजनाथ यादव के खेत में शैलेंद्र की लाश मिली थी। गला काटकर उसकी हत्या के बाद चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया गया था। मृतक के पिता रामअवध यादव की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी थी। पुलिस ने परिवारजनों को संदेह के दायरे में लेकर पड़ताल शुरू की। बुधवार की दोपहर में मृतक के बड़े भाई महेंद्र यादव को बढ़या तिवारी मंडी मोड़ के बगल से पकड़कर पूछताछ की तो हत्या के पीछे छिपे रहस्यों का खुलासा हुआ। महेंद्र के अनुसार उसका छोटा भाई शैलेंद्र अपनी पुश्तैनी जमीन बेचकर ट्रक खरीदने के लिए पिता पर लगातार दबाव बना रहा था। जमीन उसके पिता रामअवध के नाम से थी, इसलिए जमीन बेचने पर उसके हिस्से की भी जमीन बिक जाती। उसने बार-बार अपने भाई को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छोटे भाई की जिद के आगे उसकी एक न चली। अंत में प्लान बनाकर उसने छोटे भाई की हत्या कर दी। हत्या से पहले उसे शराब भी पिलाया फिर गेहूं के खेत में ले जाकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू गांव के सरकारी ट्यूबवेल की नाली के समीप एक झाड़ी से बरामद हुआ। थाना प्रभारी भूपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शैलेंद्र की हत्या में बड़े भाई महेंद्र यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed