फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुरानी रंजिश में मारपीट, कई घायल

पुरानी रंजिश में मारपीट, कई घायल

Tue, 20 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में मारपीट, कई घायल
hamla - फोटो : demo
खुखुंदू। पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार की रात नरायनपुर गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। गालीगलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों से दो-दो लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नरायनपुर गांव के चंद्रभान तिवारी और टिंकू तिवारी के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। सोमवार की रात इसी बात को लेकर फिर से मारपीट हुई। पुलिस को दिए तहरीर में चंद्रभान तिवारी का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर सोते समय रात को धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। लहूलुहान होने के बाद चीखने चिल्लाने पर बीचबचाव करने पहुंचे बैजनाथ तिवारी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। दूसरे पक्ष के बबली देवी का आरोप है कि बैजनाथ नशे में धुत होकर गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसमें उन्हें और टिंकू तिवारी को चोट आई। घटना के बाद तत्काल यूपी 100 को मौके पर बुलाया गया। पुलिस की गाड़ी आते ही सब लोग भाग निकले। चंद्रभान और टिंकू को गंभीर चोट आई है। एसओ भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed