फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पानी की टंकी पर चढ़ मंदिर निर्माण की मांग

पानी की टंकी पर चढ़ मंदिर निर्माण की मांग

Tue, 20 Nov 2018 10:27 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ मंदिर निर्माण की मांग
जिला अस्पताल स्थित पानी की टंकी पर चढे हुए युवक को पकड कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जिला अस्पताल में उपचार कराने आया एक युवक परिसर में निर्मित पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। टंकी पर चढ़कर वह अयोध्या में राममंदिर निर्माण की मांग करने लगा। अपने कपड़े निकाल दिए और जांच रिपोर्ट भी फाड़ दी। युवक की हरकत से खलबली मच गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फायर कर्मी उसे नीचे उतारने के लिए मनाने में लगी रही। करीब डेढ़ घंटे तक मान मनौव्वल के बाद युवक खुद नीचे उतर गया।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के सजांव गांव निवासी अखिलेश मंगलवार को इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में आया था। यहां एक्सरे और ईसीजी कराया। इसके बाद करीब डेढ़ बजे वह अचानक अस्पताल कैंपस बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। अखिलेश को टंकी के ऊपर देखकर अफरातफरी मच गई। सीएमएस ने इसकी सूचना पुलिस को दी। टंकी पर चढ़ा युवक चिल्ला-चिल्लाकर अयोध्या में राममंदिर निर्माण की मांग कर रहा था। यह देख नीचे सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे कोतवाल विजय नारायण प्रसाद ने फायर सर्विस को सूचना दी। अखिलेश पानी की टंकी से शासन प्रशासन के खिलाफ टिप्पणी करता रहा। नीचे मौजूद लोग उससे उतरने की बात कह रहे थे, लेकिन वह बेपरवाह रहा। अखिलेश ने अपना कपड़ा निकाल लिया और एक्सरे रिपोर्ट भी फाड़कर फेंक दिया। पुलिस वाले भी उसे नीचे उतरने के लिए गुहार लगाते रहे। करीब तीन बजे अखिलेश खुद टंकी से नीचे उतरा। पुलिस पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लेकर कोतवाली चली गई। इस बाबत कोतवाल विजय नारायण ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed