{"_id":"5b6f17914f1c1bf2258b4616","slug":"81534007185-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाटपाररानी की खबरें....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाटपाररानी की खबरें....
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बिहार बार्डर पर बालू-मोरंग लदे ट्रकों की चेकिंग के दौरान हुआ हमला
- पुलिस ने 14 नामजद और 85 अज्ञात पर दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
भाटपाररानी। बिहार से बालू-मोरंग लेकर आ रहे ट्रकों की जांच कर रहे खनन निरीक्षक पर शुक्रवार की रात को एक गांव के मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। किसी तरह जान बचाकर निरीक्षक वहां से भागे। घायल अधिकारी का इलाज पीएचसी पर कराया गया। पुलिस ने इस मामले में 14 नामजद और 85 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
सलेमपुर-मैरवा मार्ग पर बहियारी बघेल गांव के समीप खनन निरीक्षक उमाकांत शुक्रवार की रात बिहार से बालू-मोरंग लेकर यूपी में आ रहे ट्रकों की जांच कर रहे थे। एक ट्रक को रोक कर जांच करने लगे। ट्रक एक स्थानीय व्यक्ति का था और उस पर क्षमता से अधिक बालू लदा था। ट्रक छोड़ने के लिए लोगों ने दबाव डाला। खनन निरीक्षक ने ट्रक छोड़ने से इनकार किया तो मनबढ़ों ने फोन कर कुछ लोगों को बुलाया और खनन निरीक्षक को मारपीट कर घायल कर दिया। किसी तरह खनन निरीक्षक वहां से भागकर अपनी जान बचाए। घायल खनन निरीक्षक का इलाज पीएचसी पर कराया गया। शनिवार को एसडीएम संजीव कुमार के साथ भाटपाररानी थाने पहुंचे खनन निरीक्षक ने तहरीर दिया। पुलिस ने बहियारी बघेल गांव 14 नामजद व 85 अज्ञात लोगों पर मारपीट, बलवा, 7 सीएलए एक्ट का केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार रवि ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
---