फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Mon, 19 Mar 2018 11:29 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत
दुर्गेश गोंड़ - फोटो : अमर उजाला
लार। लार-चनुकी मार्ग पर रामनगर गांव के पास सोमवार दोपहर 12 बजे बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक बाइक छोड़ फरार हो गया। जबकि पुलिस चालक के भाभी को थाने ले आई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी दुर्गेश गोंड़ (22) सोमवार को साइकिल लेकर खेत में सरसो काटने गया था। वह साइकिल पर सरसो लादकर लार-चनुकी मार्ग से होकर घर जा रहा था। इस बीच भाटपाररानी की तरफ से तीन लोगों को बैठाकर आ रही बाइक की चपेट में आ गया। इसमें दुर्गेश को गंभीर चोट आई। ग्रामीणों ने घायल दुुर्गेश को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल दुर्गेश को एंबुलेंस से लेकर जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। सलेमपुर के पास रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दुर्गेश का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां राजकुमारी देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बिना नंबर की बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत
लार। थाना क्षेत्र के अंजना बिरनी मार्ग पर एक बाइक पेड़ से टकरा गई। मौके पर ही चालक की मौत हो गई। अजना गांव निवासी मनोज सिंह (44) किसी काम से कही गए थे। रविवार की रात करीब नौ बजे घर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed