फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सरयू नदी में नहाते वक्त युवक डबा, तलाश जारी

सरयू नदी में नहाते वक्त युवक डबा, तलाश जारी

Mon, 27 Nov 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
सरयू नदी में नहाते वक्त युवक डबा, तलाश जारी
बरहज सरयू नदी में डूबे युवक की तलाश्‍ा जारी। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। केवटलिया घाट पर नहाने के दौरान सरयू नदी में एक युवक के डूब जाने की आशंका है। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी नदी में उसकी तलाश भी कराई। देर शाम तक उसका पता नहीं चल पाया था। वह देवरिया के पिड़रा गांव से किसी की अंत्येष्टि में शामिल होने आया था।
विज्ञापन

सोमवार को देवरिया को पिड़रा गांव निवासी राधेश्याम चौहान की मौत हो गई थी। दाह-संस्कार बरहज के रगड़गंज मुक्तिधाम पर किया गया। दाह-संस्कार के बाद करीब तीन बजे लोग पटेलनगर के केवटलिया घाट पर नहाने लगे। अंत्येष्टि में शामिल रामजियावन यादव भी नहा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि रामजियावन नदी पार करने की कोशिश में डूबने लगा। उसे डूबता देख लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। जब तक लोग जुटते वह नदी में लापता हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस रामजियावन की तलाश करा रही है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि रामजियावन की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने पी थी कच्ची शराब
बरहज। रगड़गंज स्थित मुक्तिधाम पर शवदाह में आए कुछ लोगों को पड़ोस में बिक रही कच्ची शराब का सेवन करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में था। नदी क्षेत्र के अधिकांश गांवों और वार्डों में नदी पार दियारा क्षेत्र की बनी कच्ची शराब बेखौफ बेची जाती है। जहां सुबह से देर शाम तक पीने वालों की आवाजाही लगी रहती है। लोगों का कहना है कि रगड़गंज मुक्तिधाम के पास कच्ची शराब के दो व्यवसायी खेत में डेरा जमाये रहते हैं। जहां पीने वालों की कतार लगी रहती है। वैसे कटइलवा, गौरा, तिवारीपुर, कपरवार आदि जगहों पर कच्ची शराब बेची जाती है। जिनके सिर पर कुछ पुलिस और सफेदपोशों का हाथ है। लोगों का यह भी कहना है कि इस अवैध धंधे में शामिल लोग पुलिस को मोटी रकम उपलब्ध कराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed