फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

10 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 29 Oct 2018 10:09 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
10 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
- मठिया माफी गांव में युवक पर हमले का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। मठिया माफी मठ के महंत व पूर्व ग्राम प्रधान स्व.नर्मदा शंकर भारती के बड़े दामाद बृज मोहन गिरी पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी गरिमा भारती की तहरीर पर 10 नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। हमले के पीछे मठ की संपत्ति को लेकर विवाद को कारण बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दी गई है।

नेपाल निवासी बृजमोहन गिरी अपनी ससुराल मठिया माफी मठ परिसर में ही रहते हैं। रविवार की शाम गौरी बाजार से लौटते समय गांव के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। उनकी बुरी तरह पिटाई की। बचाव में निजी गनर मंजेश गिरी (22) की बंदूक भी छीन ली। हालांकि बाद में बंदूक पास में ही फेककर हमलावर फरार हो गए थे। गंभीर रुप से जख्मी बृजमोहन व गनर मंजेश का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर में पत्नी गरिमा भारती ने कहा है कि मठिया माफी पथरहट मोड़ के समीप पहले से घात लगाए शिवेंद्र सिंह उर्फ पतरू व बलिराम सिंह पुत्रगण अशोक सिंह, अशोक सिंह पुत्र प्रेम नारायण सिंह, सोनू सिंह पुत्र जगदीश सिंह, अभिषेक सिंह उर्फ भोकइ पुत्र विवेक सिंह सभी निवासी ग्राम पथरहट, दीपक सिंह उर्फ दीपू चंद पुत्र अशोक चंद निवासी ग्राम कालाबन, विक्की सिंह ग्राम असनहर और इंदूपुर निवासी श्याम सिंह, मटेलु सिंह आदि ने कुछ अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडे, राड, हॉकी आदि से लैस होकर अचानक पति के वाहन पर हमला बोल दिया। पति बृजमोहन गिरी व उनके गनर मंजेश को गाड़ी से बाहर निकालकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलवार बृजमोहन के सोने की चेन व गनर की कुछ कारतूस भी ले गए। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमाशंकर यादव ने बताया कि दोनों घायलों का उपचार गोरखपुर में चल रहा है। तहरीर के आधार पर 10 नामजद और 15 अज्ञात के विरुद्ध जानलेवा हमले व लूटपाट के मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। गनर की लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। गांव में फोर्स तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed