{"_id":"5bba4d42867a5568542d40aa","slug":"71538936130-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, वायरल किया वीडियो
किशोरी के साथ थाने पहुंची मां ने युवक के खिलाफ दी तहरीर
हेतिमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। हेतिमपुर चौकी क्षेत्र के एक गांव में दलित छात्रा से घर में घुसकर युवक ने दुष्कर्म किया। इसका वीडियो बनाकर युवक ने गांव में वायरल कर दिया। छात्रा व उसकी मां को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को किशोरी के साथ थाने पहुंची मां ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। मामला रामपुर कारखाना के हेतिमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र का है। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति बाहर रहकर मजदूरी करता है। घर पर महिला अपनी 15 वर्षीया बेटी के साथ रहती है। थाने पर दी तहरीर में महिला का आरोप है कि गुरुवार की रात कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी कमरे में अकेले सो रही थी। इसी दौरान बगल में रहने वाला युवक घर में घुस गया और जबरन मुंह दबाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने दुष्कर्म का वीडियो बना लिया। शोर मचाने पर युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। शुक्रवार की सुबह परिजनों के उलाहना देने पर युवक समेत उसकी मां और बहन ने पिटाई कर दी। युवक ने महिला व छात्रा को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर थाने पर जाने से रोक दिया। इसी दौरान दुष्कर्म का वीडियो युवक ने वायरल कर दिया। रविवार को उसके एक रिश्तेदार गांव पहुंचे और घटना की जानकारी होने पर किशोरी को उसकी मां के साथ थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी थानेदार राम रतन यादव ने कहा कि मैं थाने पर नहीं हूं। घटना भी संज्ञान में नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।