फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   होटल कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत

होटल कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत

Sun, 19 May 2019 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
होटल कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
देवरिया। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बैतालपुर में एक होटल के कर्मचारी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। शनिवार की देर रात साथ के कर्मचारी उसे घायलावस्था में लेकर अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक के मृत घोषित करते ही कर्मचारी शव छोड़कर भाग गए। सूचना पर परिवारवाले पहुंच गए। गौरीबाजार थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी राकेश पासवान 30 पुत्र जयश्री पासवान बैतालपुर में एक होटल में काम करता था। इसी से मिलने वाले रुपये से वह परिवार की जीविका चलाता था। रोज की तरह शनिवार की रात को भी वह होटल में काम करने गया था। रात में होटल में साथ काम करने वाले कुछ कर्मचारी उसे घायलावस्था में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उसके सिर में गंभीर चोट लगा था। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद साथ आए कर्मचारी भाग गए। जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी पुलिस और परिवारवालों को दी। सूचना पर परिवार के लोग पहुंच गए। पत्नी रीना देवी, बेटी रोशनी और बेटे राहुल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारवालों को सौंप दिया। इस बाबत गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण मौर्य ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed