{"_id":"5cd06eedbdec22078775acce","slug":"61557163757-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होने आए थे शादी में शामिल, आ गई मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होने आए थे शादी में शामिल, आ गई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
---
- पोस्टमार्टम हाउस के बाहर देर रात तक लगी रही भीड़
- शादी वाले घर में छाई मायूसी, सादगी से हुए समारोह
संपूर्णानंद दीक्षित
भटनी। हंसी खुशी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आए चार दोस्तों की एक साथ नदी में डूबने से मौत पर कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल था। सभी अपने होनहार बेटों को खोने से गमजदा थे। उन्हें क्या पता था कि जिन्हें वह शादी समारोह में धूम मचाने भेज रहे हैं, उन्हीं की जिंदगी पर मातम करना पड़ेगा। पोस्टमार्टम हाउस पर शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। शादी वाले घर के लोग भी गम में रहे।
भटनी के लालचक गांव निवासी विवेक यादव के बहन की शादी में शामिल होने गोरखपुर के बिछिया कॉलोनी से नौ दोस्त सोमवार की सुबह आ गए। गर्मी अधिक होने के चलते अमन 20 पुत्र उपेंद्र यादव, अभिषेक सिंह 18 पुत्र केसी सिंह, शाश्वत त्रिपाठी 19 पुत्र रामअवध त्रिपाठी, सत्यव्रत मौर्य 18 पुत्र रामशब्द, शिवेंद्र सिंह श्रीनेत 16, आदित्य सिंह 15 और विशाल सिंह 18 छोटी गंडक नदी में नहाने चले गए। गहरे पानी में जाने से अमन, अभिषेक, शाश्वत और सत्यव्रत की मौत हो गई। शिवेंद्र नदी किनारे बैठा था। आदित्य और विशाल जान बचाने में सफल हो गए। जैसे ही यह सूचना विवेक के गांव और परिवारवालों तक पहुंची कोहराम मच गया।
इनसेट में-
दो भाइयों में छोटा था अमन
गोरखपुर के झंगहा थानाक्षेत्र के गोबड़ौर गांव निवासी उपेंद्र यादव आरपीएफ में बरेली में तैनात हैं। उनके दो बेटे आकाश और अमन थे। अमन की मौत की खबर पर वह गोरखपुर के लिए चल दिए। परिवार और कुछ रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।
विज्ञापन
इनसेट में-
परिवार का दुलारा था अभिषेक
महराजगंज जिले के गोपीकांत गांव के मूल निवासी केसी सिंह की तीन संतानों में अभिषेक सिंह छोटा था। दोस्तों संग वह भटनी में दोस्त के बहन की शादी में शामिल होने आया। उसे क्या पता था कि यह उसकी यह अंतिम यात्रा होगी।
इनसेट में-
जिले में खींच लाई मौत
मूलरूप से खुखुंदू के धोबी भरथुआ गांव निवासी रामअवध त्रिपाठी की दो संतानों में शाश्वत त्रिपाठी छोटा था। अपने नाना के घर बिछिया कॉलोनी में पैदा हुआ और वहीं रहता था। दोस्त के घर शादी समारोह में आया तो मौत का शिकार हो गया। लोगों का कहना था कि उसे मौत खींचकर लाई थी।
इनसेट में-
परिवार का इकलौता चिराग था सत्यव्रत
गोरखपुर के बिछिया कॉलोनी के ही रहने वाले रामशब्द मौर्य का इकलौता बेटा सत्यव्रत भी नदी में नहाने के दौरान डूब गया। उसकी मौत से घर मातम छा गया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंची बड़ी बहन सपना का रो-रोकर बुरा हाल था। कह रही थी कि अब वह किसके कलाई में राखी बांधेगी।