{"_id":"5c056256bdec22416829208e","slug":"61543856726-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुद्रपुर कोतवाल लाइन हाजिर
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। थाने में गुहार लेकर पहुंचे फरियादी की न सुनना रुद्रपुर कोतवाल को भारी पड़ गया। शिकायतकर्ता ने पुलिस ऑफिस पहुंच एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने तत्काल कोतवाल को ऑफिस बुलाया और सरकारी वाहन व सीयूजी लेते हुए पैदल ही पुलिस लाइन भेज दिया। फिलहाल रुद्रपुर में किसी की तैनाती नहीं की गई है।
एसपी एन. कोलांचि सोमवार को कार्यालय में बैठकर फरियाद सुन रहे थे। इसी दौरान एक फरियादी पहुंचा और शिकायत किया कि बार-बार कोतवाली जाने के बाद भी रुद्रपुर कोतवाल प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। एसपी के सामने वह रोने लगा। एसपी ने रुद्रपुर कोतवाल अश्वनी राय को फोन कर कार्यालय बुलाया। पीड़ित के आरोप के बारे में कोतवाल अश्वनी राय से पूछा। इसका जवाब कोतवाल नहीं दे पाए। नाराज एसपी ने उन्हें तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। कार्यालय में ही उनसे सीयूजी नंबर ले लिया और चालक से गाड़ी वापस रुद्रपुर कोतवाली ले जाने को कहा। एसपी एन. कोलांचि का कहना है कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र से सबसे अधिक शिकायत आ रही थी। इसलिए कोतवाल को लाइन हाजिर कर दिया। गौरतलब है कि रुद्रपुर कोतवाल के लाइन हाजिर होने के बाद रुद्रपुर सर्किल के दो थाने एसओ विहिन हो गए हैं। दो दिन पहले ही एसपी ने चार थानाध्यक्षों का तबादला कर दिया था। इसमें एकौना के एसओ जितेंद्र तिवारी भी शामिल रहे। उन्हें तरकुलवा एसओ की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बाद से यहां किसी की तैनाती नहीं हुई है।