फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संदिग्ध हालात में नर्तकी की मौत

संदिग्ध हालात में नर्तकी की मौत

Mon, 27 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में नर्तकी की मौत
देवरिया। खुखुंदू इलाके के महुई चौराहे पर स्थित एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करने वाली नर्तकी की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। साथ आए लोग चार पहिया वाहन से शव लेकर चले गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल प्रांत के 24 परगना जिले के रामप्रसाद कॉलोनी गोमा अशोकनगर निवासी सुजीत की पत्नी निशा (22) पत्नी यहां खुखुंदू इलाके के एक आर्केस्ट्रा ग्रुप में काम करती थी। एक सप्ताह से वह परिवार के सदस्यों के साथ यहां आकर रह रही है। केवल उसका पति ही पश्चिम बंगाल में है। सोमवार की सुबह अचानक उसके सीने मेें दर्द होने लगा। आर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक के साथ ही परिवार के लोग उसे चार पहिया वाहन से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद वे लोग शव लेकर चले गए। जिला अस्पताल की सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सदर कोतवाल राय साहब यादव का कहना है कि संदिग्ध हालात में नर्तकी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed