फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा प्रत्याशी के पति पर मुकदमा दर्ज

भाजपा प्रत्याशी के पति पर मुकदमा दर्ज

Sat, 18 Nov 2017 10:57 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के पति पर मुकदमा दर्ज
UP Police
रामपुर कारखाना। भाजपा के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी के पति और हियुवा के नगर अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज हुआ है। दोनों के खिलाफ भाजपा मंडल महामंत्री पर घर में घुसकर धमकी देने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है। रामपुर कारखाना नगर पंचायत क्षेत्र चुनाव की दृष्टि से संवेदनशील होने के बावजूद पुलिस की गश्त ढीली है। इसके चलते मतदाताओं से झड़प होने लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कस्बे में तीन जगहों पर प्रत्याशी पतियों से मतदाताओं की झड़प हुई। एक मामले में भाजपा के मंडल महामंत्री पुरुषोत्तम नारायण ने थाने में तहरीर दी थी। पुरुषोत्तम ने आरोप लगाया था कि भाजपा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के पति सतीश वर्मा और हियुवा के नगर अध्यक्ष राजू यादव उनके घर में घुसकर धमकी देने लगे। जबकि सतीश का कहना है कि वह चुनाव में सहयोग के लिए गए थे, लेकिन पुरुषोत्तम भड़क गए और अपशब्द कहने लगे। शनिवार को पुलिस ने मंडल महामंत्री की तहरीर पर राजू यादव और सतीश वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed