{"_id":"6a9b0d8e9def74fc7406f2ec","slug":"two-accused-arrested-with-counterfeit-notes-worth-one-lakh-rupees-kasganj-news-c-175-1-kas1003-153276-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 37 - आरोपियों से बरामद नकली नोट। स्रोत : पुलिस विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरोंजी थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार को एक लाख रुपये के जाली नोट खपाने की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 500-500 रुपये के कुल 200 नकली नोट बरामद किए हैं। इसके साथ ही मौके से बिना नंबर प्लेट की दो बाइकें भी जब्त की गई हैं जिनमें से एक गाड़ी पर पुलिस लिखा हुआ था।
सोरोंजी थाने के उपनिरीक्षक सुमित त्रिपाठी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की देर रात करीब 11:17 बजे पुलिस बल मेला ग्राउंड एंट्री के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहे हैं।
वह आगामी मेलों व बाजारों में इन्हें असली के रूप में चलाने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए टीम ने कासगंज रोड स्थित मेला ग्राउंड एंट्री के पास घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान रूपकिशोर उर्फ राजू (35) निवासी सिकंदराबाद, थाना मुजरिया, जिला बदायूं और गोविंद (19) निवासी भगवंतपुर, थाना ढोलना, जिला कासगंज के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पास से 500-500 रुपये के नकली नोटों की एक-एक गड्डी मिली, जिसमें प्रत्येक गड्डी में 100-100 नोट शामिल थे।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे सोरोंजी के मेलों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और यात्रियों की भीड़ का फायदा उठाकर इन नकली नोटों को बाजार में खपाने की नीयत से आए थे।
-- -- -- -- -- -- -
नोटों पर तीन सीरियल नंबर छपे मिले
तकनीकी जांच में सामने आया कि बरामद सभी 200 नोटों पर केवल तीन ही सीरियल नंबर बार-बार छपे थे। इसके अलावा, नोटों में सुरक्षा धागा कागज के ऊपर चिपकाया हुआ था और वाटरमार्क तथा छपाई की गुणवत्ता भी असली नोटों जैसी नहीं थी। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत दोनों बाइकों को सीज कर दिया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी राजू पर बदायूं, संभल और अलीगढ़ जिलों में पहले से कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
सोरोंजी पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में एक लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आपूर्ति करने वालों की तलाश में जुटी है। - ओपी सिंह, एसपी