{"_id":"6a9b0dba388108367b086848","slug":"class-2-student-dies-after-health-deteriorates-due-to-fever-sambhal-news-c-275-1-smbd1030-139912-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: कक्षा दो की छात्रा की बुखार से बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: कक्षा दो की छात्रा की बुखार से बिगड़ी तबीयत, मौत
Fri, 04 Sep 2026 11:58 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
गवां। रजपुरा ब्लॉक के गांव करकौरा में शुक्रवार दोपहर कक्षा दो में पढ़ने वाली 11 वर्षीय छात्रा दर्पण शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
पिता संजय शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को दर्पण को तेज बुखार आया था। शुक्रवार सुबह अचानक उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजन तुरंत उसे सीएचसी रजपुरा लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। सीएचसी रजपुरा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने बताया अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
मौत के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम न होने के कारण स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। मासूम दर्पण गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ती थी। उसकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो रही थी।संवाद