फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Four lakh rupees stolen by breaking the lock of a rented house in broad daylight

Jind News: दिनदहाड़े किराये के मकान का ताला तोड़कर चार लाख रुपये चोरी

Fri, 04 Sep 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four lakh rupees stolen by breaking the lock of a rented house in broad daylight
जींद। पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव रजाना खुर्द में चोर दिनदहाड़े किराये के मकान के एक कमरे का ताला तोड़कर चार लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वारदात के समय मकान में रहने वाले मजदूर और उसके साथी काम पर गए हुए थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के हरपुर जुनेदा निवासी अवधेश साहनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले कई वर्षों से रजाना खुर्द में रामनिवास के प्लाट में बने मकान में करीब दस अन्य साथियों के साथ किराये पर रह रहे हैं। सभी मछली पकड़ने का काम करते हैं।
विज्ञापन

अवधेश के अनुसार, दो मछली ठेकेदारों ने मजदूरी के तौर पर उन्हे चार लाख रुपये दिए थे जिन्हें बैग में रख दिया था। तीन सितंबर को सुबह करीब सात बजे वह और उनके साथी कमरों पर ताला लगाकर काम पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर करीब तीन बजे लौटे तो एक कमरे का ताला टूटा मिला और बैग से चार लाख रुपये गायब थे। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed