{"_id":"6a9b0c66257d93af260931cc","slug":"firing-over-land-dispute-case-registered-against-five-individuals-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-183112-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जमीन के विवाद में की फायरिंग, पांच के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जमीन के विवाद में की फायरिंग, पांच के खिलाफ केस
Fri, 04 Sep 2026 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। जमीन के विवाद में मारपीट व फायरिंग करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर बिहारीगढ़ थाने में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दर्ज कराई गई प्राथमिकी में गांव फतेहउल्लापुर उर्फ तेलपुरा निवासी दिलशाद ने बताया, कि उसने 2014 में वीरेंद्र सिंह से थापुल इस्माइलपुर में आबादी की जमीन खरीदी थी। आरोप है, कि जमीन के खसरा नंबर में सह खातेदार शिव कुमार निवासी थाप्पुल इस्माइलपुर ने बाद में अपना मालिकाना हक जताना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसी साल 17 मई को शिवकुमार, अश्वनी कुमार मलिक निवासी सुन्ना शामली, प्रशांत सैनी निवासी ताल्हापुर, सरमोरे सैनी निवासी थाप्पुल इस्माइलपुर और विपिन कुमार निवासी इदरीशपुर बड़ौत के साथ उसके प्लॉट पर पहुंचे। वहां उन्होंने उसके साथ मारपीट की। शिव कुमार ने उस पर फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बचा। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने उसे बचाया। जाते वक्त हमलावर जाने से मारने की धमकी दे गए। सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- बोरिंग के कुएं में फंसे निराश्रित गोवंश को निकाला सुरक्षित बाहर
नानौता। क्षेत्र के गांव जंधेड़ी के जंगल में घूम रहा बेसहारा गोवंश खेत में लगे ट्यूबवेल के कुएं में गिर गया। सूचना मिलते ही गो रक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से गोवंश को बोरिंग से बाहर निकाला। गोरक्षा दल के कार्यकर्ता बोरिंग में नीचे उतरे और रस्सी की सहायता से गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाला। गोवंश के बाहर आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। गोवंश के सुरक्षित बाहर आने पर ग्रामीणों ने गोरक्षा दल की पूरी टीम का आभार जताया। बचाव अभियान में गोरक्षा दल के जिला मंत्री विशु रोहिला, आशीष पांचाल, संदीप कोरी, सागर कश्यप, वंश ठाकुर, हिमांशु राणा, अनुज धीमान, अनमोल सैनी, राहुल प्रजापति आदि रहे।
-- अवैध खनिज से भरे दो डंपर सीज
बिहारीगढ़। थाना पुलिस ने अवैध खनिज सामग्री से भरे दो डंपरों को सीज किया है। सीओ बेहट प्रिया यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार की टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों डंपरों को पकड़ा है। उन्हें सीज करते हुए आगे की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है।