फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Truck hits mule-drawn cart; 2 women critically injured.

Palwal News: ट्रक ने खच्चर बुग्गी को मारी टक्कर, 2 महिलाएं गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Truck hits mule-drawn cart; 2 women critically injured.
दिल्ली-अलवर मार्ग पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। दिल्ली-अलवर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर गांव भादस स्थित पेट्रोल पंप के समीप नूंह की ओर से आ रहे ट्रक ने खच्चर बुग्गी को टक्कर मार दी। हादसे में बुग्गी सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।

खच्चर गाड़ी में सवार रूपाराम ने बताया कि वे राजस्थान के जालोर जिले के रहने वाले हैं। बडकली से नूंह की तरफ जा रहे थे। बुग्गी में 7 लोग और भेड़ के बच्चे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि खच्चर बुग्गी के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में बुग्गी खींच रहे खच्चर, भेड़ के बच्चे और पालतू कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों की मदद से घायलों को अल-अफिया जिला अस्पताल, मंडीखेड़ा पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार, हादसे में एक महिला का पैर टूट गया है, जबकि दूसरी महिला के सिर में गंभीर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नगीना थाना पुलिस और पशु चिकित्सालय के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृत पशुओं का पोस्टमार्टम कराया और मौके पर छूटे ट्रक को कब्जे में ले लिया। नगीना थाना प्रभारी अजयवीर ने बताया कि आरोपी चालक की पहचान की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed