{"_id":"5cd06ef3bdec22074e012222","slug":"51557163763-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी कार्यालय में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसपी कार्यालय में महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया
एसपी आफिस में तैनात दरोगा और सिपाहियों ने बचाया
दो महीने पूर्व नाबालिग बेटी से हुआ था दुष्कर्म, एक आरोपी गया जेल
शेष आरोपी दे रहे धमकी, पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर थी क्षुब्ध
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। 14 साल की बेटी से दुष्कर्म के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज एक महिला ने एसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात दरोगा और महिला सिपाहियों ने उसे बचाया। बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद महिला मान गई।
मदनपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी 24 फरवरी को शौच के लिए गई थी। बाइक से आए दो युवकों ने अपहरण कर लिया और कुछ दूर एक बगीचे में ले गए। मीर देवरिया के रहने वाले सुनील यादव ने उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर मदनपुर पुलिस ने सुनील यादव निवासी मीर देवरिया, पूनम यादव और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष आरोपियों पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। महिला का कहना था कि आरोपी बार-बार सुलह का दबाव बना रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे नाराज पीड़िता की मां सोमवार की सुबह मिट्टी का तेल लेकर पुलिस कार्यालय पहुंची। वह खुद पर तेल उड़ेलने जा रही थी, तभी पुलिसकर्मियों की नजर पड़ गई। एसपी चुनाव ड्यूटी में कहीं दूसरे इलाके में गए थे। मौके पर मौजूद दरोगा और सिपाहियों ने उसे बचा लिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद महिला मान गई। इस बाबत एसपी किरीट राठोड ने बताया कि इस मामले में यदि कोई और शामिल है तो उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजने के निर्देश थानाध्यक्ष को दिए गए हैं।