{"_id":"5ab925a34f1c1be73f8b50b4","slug":"51522083235-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए सौहर ने पत्नी को बंधक बनाया, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए सौहर ने पत्नी को बंधक बनाया, केस दर्ज
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना। दहेज की मांग पूरी नहीं करने से नाराज पति ने पत्नी को कमरे में बंधक बना लिया। देर रात को पहुंची पुलिस को देख पति भाग गया। पुलिस ने महिला को मुक्त कराकर कर थाने लाई। पति पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
थानाक्षेत्र के बेलवा गांव निवासी मेराज की शादी भटनी थानाक्षेत्र के भरहे चौराहे की तरमुन्न के साथ तीन साल पूर्व हुई थी। दहेज की मांग को लेकर तरमुन्न को ससुराल वाले अक्सर परेशान करते हैं। रविवार की शाम को मेराज घर पहुंचा और दहेज की बात को लेकर पत्नी से उलझ गया। विरोध करने पर उसने घर के एक कमरे में उसे बंद कर दिया। देर रात को जब दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। रात को जब पुलिस पहुंची तो घर छोड़कर पति और घर की महिलाएं भाग गईं। पुलिस ने महिला को लेकर थाने आई और मायके वाले भी सुबह पहुंच गए। मायके वालों का आरोप है कि मेराज अक्सर तरमुन्न की पिटाई करता है। कई बार घर से भगा चुका है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मेराज पर बंधक बनाने और मारपीट का केस दर्ज किया है। एसओ राय साहब यादव ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।