{"_id":"5a4e5f734f1c1b5c248b64f9","slug":"51515085683-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा-उमरिया बाजार मार्ग पर शुक्रवार सुबह दुलमपुर गांव के पास टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
आजमगढ़ जिले के अतरौलिया क्षेत्र के चतुरपुर गांव निवासी 40 वर्षीय दिलीप कुमार बाइक से धनघटा की तरफ आ रहे थे। दूलमपुर गांव के पास सामने से आ रहे टैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को लोग अस्पताल भेजने का उपाय कर रहे थे, तब तक उसकी मौत हो गई। बाइक चालक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। इसके बाद उसके घरवालों को सूचना दी गई। एसओ रणधीर मिश्र ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया गया है।