{"_id":"5ccb4708bdec22072b5a47f9","slug":"41556825864-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट आने से ट्रैक्टर एजेंट की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट आने से ट्रैक्टर एजेंट की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार...
ट्रक की चपेट से ट्रैक्टर एजेंसी के एजेंट की मौत
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर महदहां गांव के पास देर रात हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
सलेमपुर। ट्रैक्टर एजेंसी में बतौर एजेंट कार्यरत युवक की बुधवार की रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर महदहां गांव के पास देर रात हुई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव निवासी रमेश यादव (36) देवरिया मार्ग पर जमुआ नंबर दो के समीप एक ट्रैक्टर एजेंसी पर एजेंट का काम करते थे। रोजाना की तरह वह बुधवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से घर के लिए निकले। महदहां पेट्रोल पंप के पास देवरिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायल ट्रैक्टर एजेंट को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। इस बाबत कोतवाल सीपी जैसल ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
इंसेट...
कहा था: घर देर से आऊंगा, मगर पहुंची मौत की खबर
भागलपुर। चार भाइयों में सबसे सोटे रमेश कुछ साल गुजरात के प्राइवेट कंपनी में कार्य करने के बाद गांव चले आए। सलेमपुर में ट्रैक्टर एजेंट का काम करने लगे। उनकी माली हालत ठीक होने लगी थी। बुधवार को सुबह जब घर से निकले तो पत्नी से कहा कि हमको शाम को आने में देर हो जाएगी। शाम को करीब आठ बजे पत्नी ने फोन किया तो रमेश ने कहा कि रात 10 बज आएंगे। वह रात 10 बजे तो नहीं आए लेकिन मौत की सूचना जरूर पहुंच गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। पत्नी आरती यादव दहाड़ें मारकर रोने लगीं। दोनों बच्चे राज यादव (13) और गौरी (6) पिता को याद कर रो रहे थे। मां का आंसू पोछते हुए बच्ची को देखकर हर किसी की आंख नम हो गई। दरवाजे पर खड़े लोग भी खुद के आंसू रोक नहीं पाए।