फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रिजवान ने आशुतोष बन रचाई शादी, केस

रिजवान ने आशुतोष बन रचाई शादी, केस

Tue, 12 Mar 2019 11:04 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
रिजवान ने आशुतोष बन रचाई शादी, केस
shadi
बरहज। मूल पहचान छिपाकर डेढ़ माह से कपरवार के पश्चिम टोला में महिला के साथ किराए के मकान में रह रहे युवक पर पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज किया है। उसका वास्तविक रिजवान है, जबकि वह आशुतोष नाम के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर रह रहा था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर कार्रवाई की है। लार के रोपन छपरा निवासी रिजवान दवा का कारोबारी है। कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में दवा आपूर्ति करता था। इसी बीच वह एक महिला के संपर्क में आ गया। करीब दो माह पूर्व महिला के पति की मौत हो गई। रिजवान महिला को अपने बहकावे में लेकर कपरवार गांव के पश्चिम टोले में रह रहा था। उसने महिला को अपनी पहचान आशुतोष राय बताकर एक मंदिर में शादी की थी। इसी पहचान पर वह यहां रह रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी रिजवान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed