Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Life-threatening attack on MM University students; they are critically injured.

Ambala News: एमएम यूनिवर्सिटी के छात्रों पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Life-threatening attack on MM University students; they are critically injured.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। थाना बलदेव नगर के अंतर्गत आने वाले सद्दोपुर गांव में स्थित एमएम यूनिवर्सिटी के दो छात्रों पर पीजी संचालक और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया। छात्रों ने आरोपियों पर मारपीट करने के साथ-साथ उन्हें जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
बलदेव नगर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, करनाल निवासी अंकित वैद और हन्नी सिंह सद्दोपुर में पीजी में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। 5 नवंबर की रात करीब 8 से 9 बजे के बीच, हन्नी सिंह को जुकाम होने पर अंकित पास ही में रहने वाले एक व्यक्ति से दवाई लेने गया था। आरोप है कि रास्ते में पीजी संचालक जुझार सिंह का भाई मिला, जो शराब के नशे में था और उसने अंकित को बिना बात के गाली-गलौज कर थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

जब दोनों छात्रों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इसके बाद 8-10 लोग लाठी-डंडों, पत्थरों और धारदार हथियारों लेकर आए और छात्रों पर हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए छात्र अपने कमरे में भागे, लेकिन हमलावरों ने दरवाजा तोड़कर दोबारा मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डायल 112 की टीम ने बचाई जान
छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने दोनों छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें सिटी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टर मयंक ने उनकी मेडिकल जांच की। रिपोर्ट में अंकित और हन्नी के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें पाई गईं, जिन्हें डॉक्टरों ने फिलहाल ऑब्जरवेशन में रखा है।

-----
गैर-कानूनी जमाव/दंगा 190, घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करना 191(3), 115(2) स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, गैर-इरादतन हत्या का प्रयास 110 और आपराधिक धमकी देने की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शिकायत में लगाए गए जातिसूचक शब्दों के आरोपों की गहनता से तस्दीक की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- कुलदीप सिंह, प्रभारी बलदेव नगर थाना।
इस खबर में क्या तथ्य रहे जो होने चाहिए थे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed