{"_id":"6aee2e728a21b56cf607b62e","slug":"elderly-man-dies-after-being-hit-by-a-bike-ambala-news-c-36-1-amb1001-172354-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
साहा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवालिक स्कूल के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक की लापरवाही ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। आरोपी चालक ने सड़क किनारे जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग राज कुमार ने चंडीगढ़ पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने राज कुमार के बेटे की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में बिहटा गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 4 नवंबर को वह अपने घर के बाहर खड़े थे और उनके पिता राज कुमार (61 वर्ष) पैदल ही उनके दूसरे घर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनके पिता साहा से केसरी स्टेशन रोड पर स्थित शिवालिक स्कूल के पास पहुंचे, तो जवाहरगढ़ की तरफ से आ रहे गांव के ही एक युवक रवि कांत ने अपनी बाइक को बेहद गफलत, तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनके पिता को सीधी टक्कर मार दी।
-- -- -
एमएम अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर
हाईवे और सड़क किनारे हुई इस टक्कर में राज कुमार को गंभीर और गहरी गुम चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए एमएम अस्पताल, मुलाना ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तुरंत पीजीआई, चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में राज कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन
-- --
आरोपी बाइक चालक रवि कांत के खिलाफ सार्वजनिक मार्ग पर तेज गति या लापरवाही से वाहन चलाना 281, लापरवाही से की गई दुर्घटना में मृत्यु 106(1) और दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर गंभीर चोट पहुंचाने की धारा 125 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- मोहन लाल, जांच अधिकारी, एएसआई, साहा थाना।