{"_id":"6aee2e5216481208d406eb6a","slug":"the-information-about-the-robbery-by-entering-the-house-turned-out-to-be-false-bijnor-news-c-27-1-bij1010-194888-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: घर में घुसकर लूट की सूचना झूठी निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: घर में घुसकर लूट की सूचना झूठी निकली
विज्ञापन
नूरपुर। गांव अफजलपुर बलदानी में शुक्रवार सुबह घर में घुसकर महिला से चाकू की नोक पर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लूटने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। दिन निकलते ही लूट की सूचना मिलने पर डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो लूट की घटना झूठी पाई गई।
नहटौर मार्ग स्थित गांव अफजलपुर बलदानी निवासी फरमान पुत्र शाहबुद्दीन शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे बिजनौर मार्ग पर अम्हेड़ा स्थित अपनी पैथोलॉजी लैब के लिए घर से निकला था। करीब 15 मिनट बाद उसकी पत्नी ने फोन कर बताया कि घर में अकेला पाकर कुछ बदमाशों ने चाकू की नोक पर एक किलो चांदी, नौ तोला सोना और एक लाख रुपये की नकदी लूट ली है। यह सुनते ही फरमान ने डायल 112 पर सूचना दी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन संदिग्धों की आवाजाही का कोई साक्ष्य नहीं मिला। पुलिस ने महिला और परिजनों से भी पूछताछ की। बाद में परिजनों ने लिखित रूप से लूट की सूचना को गलत बताया।
सीओ देश दीपक ने बताया कि लूट की सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए जांच की। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामला झूठा पाया गया। परिजनों ने भी लिखित में घटना को गलत बताते हुए कार्रवाई से इंकार किया है।