{"_id":"5c4b445fbdec22094a2c7605","slug":"41548436575-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धदोष बंदियों का विधायक ने भरा जुर्माना, रिहा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से तीन बंदियो को जुर्माना भर कर छुडाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। जुर्माना की रकम जमा नहीं करने वाले तीन सिद्धदोष कैदियों को विधायक ने जेल से रिहा कराया। इसमें से दो कुशीनगर और एक बिहार के दरभंगा का रहने वाला है। जेल पहुंचे उनके परिवारवालों के समक्ष ही तीनों से भविष्य में इस तरह के कार्य नहीं करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
कुशीनगर के हाटा कस्बा निवासी भीम मद्धेशिया, पडरौना कस्बे के अनवारूल हक और बिहार के दरभंगा जिले के सेकहपुर थानाक्षेत्र के नरायनपुर गांव निवासी रामअशीष चोरी के मामले में न्यायालय से सजा पाए थे। तीनों ने न्यायालय की ओर से दी गई सजा की अवधि पूरी कर ली थी। जुर्माना नहीं भर पाने के कारण वह जेल में सजा काट रहे थे। किसी समाजसेवी संस्था ने कुशीनगर जिले के खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी को जानकारी दी थी। शुक्रवार को वह जिला जेल पहुंचे और सिद्धदोष कैदियों का क्रमश: पांच और तीन-तीन हजार रुपये जुर्माना भरा। इसके बाद तीनों जेल से रिहा हो गए। जेल के गेट पर ही कुशीनगर के रहने वाले दोनों कैदियों के परिवारवाले पहुंचे थे। सभी के समक्ष तीनों से भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराने की शपथ दिलाई गई। जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने कहा कि विधायक ने जुर्माना भरा है तो तीनों रिहा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।