{"_id":"5bce1a97bdec2269377f6d82","slug":"41540233879-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला एमआर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में महिला एमआर की मौत
Updated Tue, 23 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ध्यानार्थ... गोरखपुर के लिए भी उपयोगी।
गौरी बाजार में दुर्घटना
महिला एमआर की मौत
स्कूटी को अज्ञात वाहन से लगी टक्कर
गोरखपुर के रुस्तमपुर निवासी थीं रिचा
अमर उजाला ब्यूरो
गौरी बाजार। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम सिरजम चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) की मौत हो गई। वह गोरखपुर के रुस्तमपुर क्षेत्र की रहने वाली थीं। पुलिस ने हादसे की सूचना उनके परिवार को दी।
रिचा पांडेय (35) पत्नी संतोष पांडेय एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव थीं। वह अपने रुटीन दौरे के तहत सोमवार को देवरिया आई थीं। दिन भर काम निपटाने के बाद देर शाम स्कूटी से वापस लौट रही थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे सिरजम चौराहे के पास उनकी स्कूटी को किसी भारी वाहन की टक्कर लगी। गंभीर रूप से जख्मी रिचा काफी देर तक सड़क किनारे पड़ी रहीं। जब लोगों की नजर पड़ी तो आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गौरी बाजार थाने के एसओ परमाशंकर यादव ने बताया कि शक के आधार पर एक मिनी ट्रक (डीसीएम) को पकड़ा गया है।