{"_id":"5bba4c51867a55685178e412","slug":"41538935889-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बाइक छीनी, युवक को साथ लेकर भागे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने बाइक छीनी, युवक को साथ लेकर भागे
Updated Sun, 07 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने बाइक छीनी, युवक को साथ लेकर भागे
हेतिमपुर नेशनल हाईवे का है मामला
हाटा के पास बाइक से युवक को उतारकर भागे बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने रामपुर कारखना के हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास एक युवक की बाइक छीन ली। बदमाशों ने दूसरी बाइक पर युवक को भी बैठा लिया। कुशीनगर के हाटा कोतवाली इलाके में उसे छोड़कर फरार हो गए। रामपुर कारखाना पुलिस इस मामले से अनभिज्ञता जता रही है।
कुशीनगर जिले के हाटा का रहने वाला एक युवक शनिवार की शाम को किसी कार्य से कसया गया था। रात दस बजे के करीब वह बाइक से लौट रहा था। अभी वह रामपुर कारखाना के हेतिमपुर टोल प्लाजा के पास पहुंचा था कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। एक ने बाइक छीन ली तो दूसरे ने युवक को अपनी बाइक पर बैठा लिया। सभी बदमाश युवक को लेकर हाटा की तरफ भागने लगे। हाटा के पास युवक को उतारकर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद युवक ने डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दी। लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। रामपुर कारखाना पुलिस इस तरह की घटना की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।