फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लाज कराने गए शख्स का झाड़ियों में शव मिला

लाज कराने गए शख्स का झाड़ियों में शव मिला

Sun, 19 Aug 2018 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 19 Aug 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
लाज कराने गए शख्स का झाड़ियों में शव मिला
इंदू के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। पीजीआई में बेटी का इलाज कराने गए एक शख्स की लखनऊ में झाड़ियों के किनारे लाश मिली है। रविवार को सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन

नगर के रामपुर लिटिहा निवासी रामाश्रय प्रसाद (45) अपनी पुत्री 12 वर्षीय रोशनी का इलाज कराने 15 अगस्त को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज गया था। वहां से रेफर होने के बाद लखनउ पीजीआई गया। रोशनी की किडनी में इंफेक्शन था। 16 अगस्त को पीजीआई पहुंच कर अपनी पत्नी और पुत्री को यह कहकर अस्पताल से बाहर गया कि अभी नाश्ता लेकर आते हैं। अपराह्न तीन बजे तक जब वह लौटकर नहीं आया तो दोनों रोने लगे। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उसके आधार कार्ड के जरिए पुलिस उसकी खोज करने लगी। इसी बीच रविवार की भोर में पीजीआई से 25 किमी दूर किसी ने एक झाड़ी में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आधार कार्ड के माध्यम से शव की शिनाख्त रामाश्रय प्रसाद के रूप में करते हुए उसके पत्नी और पुत्री को सूचना दी। मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। रामाश्रय घर पर ही रहकर खेती करता था। उसके चार बच्चे सूरज (10), टिंकू (7), प्रिया (10) व रोशनी (12) हैं। रामाश्रय की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed