फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सांसद और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

सांसद और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Sat, 30 Mar 2019 10:50 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Sat, 30 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
सांसद और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस
यूपी पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
देवरिया। आचार संहिता के उल्लंघन का शनिवार को जिले में पहला केस सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के खिलाफ दर्ज हुआ। रेलवे स्टेशन से वाहनों के लंबे काफिले के साथ जुलूस निकालने और भारी भीड़ जुटाने पर यह कार्रवाई की गई है। फ्लाइंग स्क्वाड की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने सांसद और उनके समर्थकों पर धारा-144 और आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा को भाजपा ने मौजूदा लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषित किया गया है। टिकट मिलने के बाद शनिवार को वह वैशाली एक्सप्रेस से देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से जुलूस के रुप में उनका काफिला आगे बढ़ा। फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि जुलूस में लग्जरी वाहनों का लंबा काफिला था। नारेबाजी भी हो रही थी। सुभाष चौक के पास जुलूस के कारण आवागमन भी कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ। सांसद को जुलूस के लिए सशर्त अनुमति मिली थी, बावजूद वह समर्थकों को संभाल नहीं सके। स्क्वाड ने इसकी वीडियोग्राफी भी कराई। इसके आधार पर कोतवाल यादवेंद्र बहादुर पाल की तहरीर पर सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा और समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed