{"_id":"5bddd4f9bdec22695c1f607f","slug":"31541264633-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के गले से चेन छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला के गले से चेन छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
demo pic
देवरिया। शहर के उमानगर मोहल्ले में बाइक सवार बदमाश एक महिला के गले की चेन छीनकर फरार हो गए। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने खोजबीन की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
शहर के उमानगर मोहल्ले की रहने वाली रीमा सिंह का बेटा सीसी रोड में आरबीटी विद्यालय में पढ़ता है। दोहपर दो बजे छुट्टी होने पर वह बच्चे को लेने के लिए पैदल ही जा रही थी। पीएन एकेडमी के पास बाइक सवार दो युवक पहुंचे और रीमा सिंह के गले से चेन छीनकर भाग गए। महिला के चिल्लाने पर लोग दौड़े। लेकिन, बदमाशों का पता नहीं चल सका। सदर कोतवाल विजय नारायण प्रसाद का कहना है कि दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।