फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   केबीसी का विजेता बताकर 16 हजार की ठगी

केबीसी का विजेता बताकर 16 हजार की ठगी

Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
केबीसी का विजेता बताकर 16 हजार की ठगी
बरहज के टीचर कालोनी की बीएससी की छात्रा के व्हाट्सप पर भेजा गया कागजात और चेक - फोटो : अमर उजाला
बरहज। कौन बनेगा करोड़पति में 25 लाख रुपये जीतने का हवाला देकर जालसाजों ने बीएससी की छात्रा से 16 हजार रुपये ठग लिए। छात्रा को जब इसका अहसास हुआ तो मंगलवार को वह मां के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह पीड़ित छात्रा के व्हाट्सएप नंबर पर सुबह मुंबई से आकाश वर्मा और राणाप्रताप सिंह नाम के दो शख्स ने अनजाने नंबर से कॉल किया। खुद को केबीसी की मुख्य शाखा का कर्मचारी बताते हुए छात्रा का नंबर लकी होने की दलील दी। केबीसी की तर्ज पर ही उससे कुछ सवाल किए। फोन पर ही छात्रा को केबीसी की ओर से विनर घोषित कर 25 लाख का चेक भेजने की बात कही। चेक भेजने से पहले छात्रा से 16250 रुपये इलाहाबाद बैंक के एक खाते में जमा कराने को कहा गया। छात्रा के व्हाट्सएप पर चेक, केबीसी के कागजात आदि पहले ही मैसेज कर दिए गए थे। अति उत्साह में छात्रा उनके झांसे में आ गई। मां को पूरे वाकये की जानकारी दी। मां ने पड़ोसी से रकम लेकर खाते में जमा करा दी और फोन पर जानकारी भी दे दी। कुछ देर बाद जालसाजों ने जब दोबारा 25 हजार रुपये और जमा कराने को कहा तो मां-बेटी को हकीकत का पता चला। इसके बाद से ही नंबर भी बंद हो गया। आनन-फानन में दोनों ने थाने पहुंच कर गुहार लगाई। इंस्पेक्टर मिथिलेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed