{"_id":"57167a9d4f1c1bb73e8b4739","slug":"3-injured-in-wild-boar-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सूअर के हमले में 3 जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगली सूअर के हमले में 3 जख्मी
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
जंगली सूअर के हमले से घायल युवक लार सीएचसी में भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लार में नदी के किनारे शौच करने गए तीन लोगों पर जंगली सूअर ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक बिहार का रहने वाला है। गांव वालों ने जंगली सूअर को मारने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। घायलों का इलाज सीएचसी पर कराया गया।
नदी के किनारे जंगली सूअरों का आतंक बढ़ गया है। मंगलवार को चुरिया टोला निवासी विकेश और मायापुर निवासी शेरू नदी के किनारे अल सुबह शौच के लिए गए थे। इन लोगों पर सूअर ने हमला कर दिया। शोर करने पर लोग लाठी डंडा लेकर पहुंचे और सूअर को मारने का प्रयास किया। लेकिन खूंखार सूअर नदी उस पार चला गया। उस पार ग्यासपुर गांव निवासी राजू पर भी सूअर ने हमला किया। विकेश और शेरू का इलाज सीएचसी पर कराया गया। लोगों की माने तो जंगली सूअर नदी के किनारे गांवों में भी चले आ रहे हैं। इससे लोगों में भय व्याप्त है। इसके पूर्व भी नदी के तटवर्ती गांव के लोगों पर जंगली सूअर हमला कर चुके है। क्षेत्रीय लोगों ने वन विभाग से इस पर अंकुश लगाने की मांग की है।