फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   हॉकी से पीटकर छात्र की सरेआम हत्या

हॉकी से पीटकर छात्र की सरेआम हत्या

Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
हॉकी से पीटकर छात्र की सरेआम हत्या
हत्या आकाश की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कोचिंग पढ़कर साथियों संग बाइक से लौट रहे 12वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब 15-20 की संख्या में पहले से मौजूद किशोरों ने परसिया अहीर गांव के पास घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों ने एक बाइक और दो किशोरों को पकड़ लिया। घटना से नाराज लोगों ने बस स्टेशन पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे के बाद लोग कार्रवाई के आश्वासन पर माने।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के फुलवरिया करन गांव निवासी आकाश निषाद 17 पुत्र छोटेलाल निषाद फुलवरिया लच्छी गांव स्थित उर्मिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। शुक्रवार की सुबह आकाश हनुमान मंदिर के पास राजेश और संदीप के साथ कोचिंग पढ़ने आया था। 10.30 बजे तीनों एक ही बाइक से घर जा रहे थे। बेलडाड़ रोड पर परसिया अहीर गांव के 8-10 बाइक से 15-20 की संख्या में पहले से मौजूद किशोर और युवकों ने लाठी-डंडा और हॉकी से हमला कर दिया। मनबढ़ों ने आकाश के सिर और गर्दन पर गंभीर जख्म कर दिया था। राजेश को भी चोट लगी, लेकिन वह तीसरे साथी संदीप के साथ भागकर जान बचाई। स्थानीय लोगों ने एक बाइक सवार दो हमलावरों को पकड़ लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को सूचना देने के साथ ही आकाश को जिला अस्पताल भिजवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे नाराज लोगों ने बस स्टेशन के पास शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसडीएम सदर दिनेश मिश्र और सीओ सिटी वरुण मिश्र मयफोर्स पहुंचे। काफी मनाने पर डेढ़ घंटे बाद लोग माने और जाम खुला। देर शाम को पिता छोटेलाल निषाद ने सात नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। सीओ सिटी वरुण मिश्र ने बताया कि विवाद में छात्र की पीटकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर हमलावरों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed