फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रेमी ोऔर दुष्कर्म के तीनों आरोपियों पर केस दर्ज

प्रेमी ोऔर दुष्कर्म के तीनों आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 22 Apr 2019 12:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रेमी ोऔर दुष्कर्म के तीनों आरोपियों पर केस दर्ज
अमर उजाला फॉलोअप...
विज्ञापन

प्रेमी समेत चार पर दुष्कर्म का केस दर्ज
गौरीबाजार पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर की कार्रवाई
प्रेमी के साथ घर छोड़कर जा रही युवती से किया गया था सामूहिक दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गौरीबाजार में शुक्रवार की रात युवती से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों और प्रेमी पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। चारों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।

शुक्रवार की रात को 20 वर्षीय एक युवती घर छोड़कर प्रेमी के साथ जा रही थी। गौरीबाजार रेलवे स्टेशन पर दोनों बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। ट्रेन का समय आधी रात को होने के चलते प्रेमी युवक प्रेमिका को अकेले छोड़कर एक चाय की दुकान पर चला गया। इसी दौरान तीन युवक उसे उठाकर ले गए और एक सुनसान मकान में दुष्कर्म किया। जानकारी होने पर परिवारवाले पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। रात में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमी रत्नेश कुमार निवासी करमाजीतपुर, गौरीबाजार कस्बा निवासी राधेश्याम जायसवाल, मुरारी जायसवाल और कुशीनगर के हाटा के पैकौली निवासी गोविंद गुप्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। चारों पुलिस की हिरासत में हैं। गौरीबाजार इंस्पेक्टर अरुण कुमार मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed