फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस

युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस

Wed, 03 Apr 2019 10:28 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:28 PM IST
विज्ञापन
युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार पर केस
rape - फोटो : pexels.com
देवरिया। खामपार थानाक्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला 30 मार्च की रात का है। पीड़िता की मां की तहरीर पर बुधवार की देर शाम पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एक गांव की रहने वाली युवती 30 मार्च की देर शाम को छोटी बहन के साथ खेत में गई थी। बहन को छोड़कर वह खेत में कुछ अंदर तक पहुंच गई। इसी दौरान बगल के टोले के रहने वाले चार युवक पहुंचे और सभी ने युवती को चंगुल में ले लिया। आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घर पहुंची युवती ने परिवारवालों को पूरी बात बताई। लोकलाज के डर से परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई। दूसरी तरफ आरोपी भी परिवारवालों को धमकी दे रहे थे। बुधवार की शाम को पीड़िता की मां ने खामपार पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने गांव के रहने वाले अर्जुन, राजन, दीपक और मुकेश के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चारो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed