{"_id":"5bddd4ebbdec22695d360552","slug":"191541264619-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार...
--
ट्रक की चपेट में आने से मासूम की मौत, लगाया जाम
शनिवार की दोपहर गोरयाघाट चौराहे पर हुई घटना
एक घंटे तक कंचनपुर-महुआनी मार्ग रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। गोरयाघाट के निकट शनिवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे गांववालों ने एक घंटा तक कंचनपुर-महुआनी मार्ग जाम कर दिया। भारी फोर्स के साथ पहुंचे एसडीएम और एएसपी में गांववालों को समझा कर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मौका देखकर चालक ट्रक लेकर भागने लगा। गांववालों ने पकड़कर उसकी धुनाई की और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। चालक समेत वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
सदर कोतवाली थानाक्षेत्र के घटैला गाजी निवासी आठ वर्षीय प्रद्युम्न शर्मा पुत्र कन्हैया शर्मा तरकुलवा थानाक्षेत्र के मिश्रौली में अपने मामा के घर गया था। शनिवार को अपने नाना के साथ वह गोरयाघाट चौराहे पर कपड़ा खरीदने गया था। सड़क पार करते समय तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर पर सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने कंचनपुर-महुआनी मार्ग को जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक यह मार्ग जाम रहा। सूचना मिलने पर एएसपी गणेश साहा, एसडीएम रामकेश यादव, रामपुर कारखाना, तरकुलवा, सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने के बाद मामला शांत हुआ और यातायात बहाल हुआ। उधर, जब घटना की खबर आसपास के लोगों को मिला तो विशुनपुरकला के निकट पहुंच ट्रक चालक को घेर कर उसकी पिटाई की और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मृतक मासूम की मां की एक साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने नाना-नानी के घर मिश्रौली गांव में रहता था। उसकी दो बहनें है। इस संबंध में इंस्पेक्टर अजय कुमार ओझा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। चालक हिरासत में है। परिवारवालों की तहरीर पर मुकदमा कायम किया जा रहा है।