फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नशे में मिला प्रभारी एसओ, सस्पेंड

नशे में मिला प्रभारी एसओ, सस्पेंड

Wed, 23 May 2018 11:00 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
नशे में मिला प्रभारी एसओ, सस्पेंड
UP POLICE - फोटो : SELF

विज्ञापन
देवरिया। फायर सर्विस अधिकारी की जांच में मंगलवार की रात खुखुंदू के प्रभारी एसओ नशे की हालत में मिले। पूछने पर वह कोई जानकारी भी नहीं दे रहे थे। सूचना के बाद एसपी ने उन्हें संस्पेड कर थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। सेट पर प्रसारित सूचना सुनते ही दरोगा सर्विस रिवाल्वर और सीयूजी नंबर लेकर भाग गया।

एसपी रोहन पी कनय के आदेश पर मंगलवार की शाम को जिले में शराबियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। हर थाने की पुलिस सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों को उठाकर थाने ले गई। एसपी ने सलेमपुर सर्किल की जिम्मेदारी फायर सर्विस अधिकारी शंकर शरण राय को दी थी। रात में वह जांच करने खुखुंदू थाने पर पहुंचे। उन्होंने प्रभारी एसओ आनंद शंकर सिंह से पूछताछ शुरू की। नशे में धुत प्रभारी एसओ कोई जवाब नहीं दे रहे थे। इस बात की जानकारी उन्होंने एसपी रोहन पी कनय को दे दी। उस दौरान वह मदनपुर थाने पर थे। एसपी ने सेट से ही प्रभारी एसओ आनंद शंकर सिंह को सस्पेंड करने का फरमान सुना दिया। यह सुनते ही प्रभारी एसओ थाने की चाहर दीवारी कूदकर सर्विस रिवाल्वर और सीयूजी नंबर लेकर भाग निकले। पुलिस ने बुधवार की सुबह उनके कमरे से सर्विस रिवाल्वर और सीयूजी नंबर बरामद कर लिया। एसपी रोहन पी कनय ने बताया कि दरोगा आनंद शंकर सिंह को संस्पेड कर दिया गया है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed