फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पत्नी को मायके जाने से रोकने में विफल युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

पत्नी को मायके जाने से रोकने में विफल युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Fri, 17 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
पत्नी को मायके जाने से रोकने में विफल युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
देवरिया। पत्नी से विवाद के बाद ट्रक चालक ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर पत्नी ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव लेकर लोग घर जाना चाह रहे थे तो पुलिसवालों ने रोक लिया।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना के खिरसर गांव के शेषनाथ का 20 वर्षीय बेटा दिनेश ट्रक चालक था। इसी से वह परिवार की जीविका चलाता था। शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर उसका पत्नी रिंकी से विवाद हो गया। दिनेश ने पत्नी की पिटाई भी की। पत्नी रिंकी ने पूरी बात मायकेवालों को बताई। पिता ने उसे मायके आ जाने की बात कहा। इस पर रिंकी तैयार होकर मायके जाने लगी। दिनेश ने उसे मनाया, लेकिन वह नहीं मानी। अभी वह कुछ दूर ही पहुंची थी कि दिनेश ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर लोगों ने पत्नी को सूचना दिया तो वह लौटकर आई। वह पति दिनेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। इसके बाद रिंकी पति दिनेश का शव बाइक पर लादकर ले जाने लगी। पुलिसवालों ने रोकर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


पांच महीने में ही उजड़ गया सुहाग
देवरिया। रिंकी को क्या पता था कि जिस पति को सुधारने के लिए इस तरह का कदम उठा रही, वह आत्मघाती साबित हो सकता है। उसे यह भी नहीं पता था कि जिस पति ने मांग में सिंदूर भरा है, वह उसकी गोंद में ही सांस तोड़ देगा। पांच महीने में ही रिंकी का सुहाग उजड़ गया। खुखुंदू के खिरसर गांव के रहने वाले ट्रक चालक दिनेश की शादी पांच महीने पूर्व भटनी इलाके के पोखरापार गांव की रहने वाली रिंकी के साथ धूमधाम से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इस बात की जानकारी दोनों के परिवारवालों को थी। पति को खो चुकी रिंकी चीख-चीखकर कह रही थी कि आखिर दिनेश ने ऐसा क्यों कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed