{"_id":"5c82c00fbdec22145544da67","slug":"181552072719-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौंवी कक्षा के छात्र का अपहरण, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौंवी कक्षा के छात्र का अपहरण, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौवीं कक्षा का छात्र लापता, अपहरण का केस दर्ज
बुधवार को किसी के बुलावे पर घर से निकला था छात्र
सरस्वती विद्या मंदिर में पढ़ता है, रामगुलाम टोला का रहने वाला
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया खास में नौवीं कक्षा का छात्र दो दिन से लापता है। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वह अपने साथ स्कूल बैग में भरकर कुछ कपड़े और आधार कार्ड ले गया है।
रामगुलाम टोला निवासी अनिल सिंह पुत्र पृथ्वीनाथ सिंह पहले मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। बाद में किसी कारण से दुकान बंद करनी पड़ी। उनका बेटा आदर्श (17) सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया खास में नौवीं का छात्र है। अनिल सिंह ने बताया कि बुधवार को वह लोग किसी काम से घर से बाहर गए थे। आदर्श और छोटी बेटी घर में थे। दोपहर बाद किसी का फोन आया और आदर्श बहन से कुछ देर में आने की बात कहकर निकल गया। घर वाले शाम पांच बजे लौटे और आदर्श के बारे में पूछा तो कहीं जाने की जानकारी मिली। देर रात तक घर नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। गुरुवार की देर शाम को उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। अनिल सिंह ने बताया कि उसकी परीक्षा थी। प्रवेश-पत्र मांगने पर इधर-उधर की बात करता था। सदर कोतवाल यादवेंद्र पाल ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। छात्र की तलाश की जा रही है।